Life History Of Madhuri Dixit In Hindi

0
1544
life history of madhuri dixit in hindi
life history of madhuri dixit in hindi

माधुरी दीक्षित की जीवनी- Life history of Madhuri Dixit in Hindi 

हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। 

life history of madhuri dixit in hindi
life history of madhuri dixit in hindi

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान ” पद्मश्री ” से सम्मनित किया गया।माधुरी 2014 में UNICEF भारत की एम्बेसडर (Ambassador) भी चुनी गई|

~पृष्ठभूमि -^
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गयी। माधुरी दीक्षित 2 बहन और 1 भाई है। मात्र 3 साल की आयु से माधुरी ने कथक सीखना शुरू कर दिया था।

life history of madhuri dixit
life history of madhuri dixit in hindi

माधुरी ने डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल और मुंबई विश्वविद्यालय से microbiologist की पढाई पूरी की। माधुरी दीक्षित ने 1984 में अपनी पहली फिल्म अबोध की और उसके बाद कई सफल फिल्मों में काम किया जैसे तेज़ाब, दिल, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल आदि है।

माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।
~पढ़ाई -^
माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से सम्पूर्ण की है। उसके बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

~शादी -^

life history of madhuri dixit
life history of madhuri dixit in hindi


17 अक्टूबर 1999 में माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की जोकि एक हार्ट सर्जन है जो लोस एंजेलस (Los Angeles) कैलिफ़ोर्निया (California) में रहते थे. माधुरी को दों लड़के अरिन और रयान है. शादी के बाद माधुरी डेन्वेर कोलोराडो (Denver Colorado) में करीब दस साल तक रही. माधुरी 2011 में अपने परिवार के साथ वापस मुंबई आ गई.

माधुरी एक अच्छी डांसर है इसके चलते उन्होंने एक ऑनलाइन डांस अकादमी (Online Dance Academy), डांस विथ माधुरी संस्था भी खोली. जहा माधुरी के फैंस उनके प्रसिद्ध डांस सिख सकते है.

माधुरी दीक्षित की आयु लगभग 49 साल होने पर भी आज भी एक्टिंग और डांस में माधुरी ने सारी नयी हेरोइन को पीछे छोड़ दिया है। माधुरी दीक्षित को कई अवार्ड से नवाजा गया है उन्हें 2008 में हिन्दी सिनेमा में सहयोग के लिए पदम् श्री भी मिला है।

~फ़िल्मी करियर -^
माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। माधुरी को अपने शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा।

लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली फिल्म तेजाब से।

life history of madhuri dixit
life history of madhuri dixit in hindi

इस फिल्म में उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था। इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं।

इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुद कर देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फिल्मों में काम किया जिनमे से अधिकतर उनकी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई।


~1990-2002 -^
साल 1990 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म दिल की हैं। हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक अमिर लड़की की भूमिका निभायी थी, जिसे एक गरीब लड़के से प्यार हो जाता है।

उनके करियर को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म “हम आपके हैं कौन” की।

life history of madhuri dixit in hindi
life history of madhuri dixit in hindi

http://www.1clickchangelife.com/mary-kom-life-story-in-hindi/

इस फिल्म में उन्होंने निशा की भूमिका अदा की थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड सबसे  जयादा कमाई की थी।

इस फिल्म का यह रिकॉर्ड गिनीजबुक में भी दर्ज है। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए आलोचकों से बहुत अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में माधुरी के अलावा सलमान खान, मोहनीश बहल, रेणुका शाहने,अनुपम खेर, आलोक नाथ भी नजर आये थे।

इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड सात सालों तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पायी, बाद में साल 2002 में सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-एक प्रेमकथा ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस फिल्म के बाद तो माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रीयोँ में शुमार हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मनोरंजित करती रही। इसके बाद तो उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर कई सफलताओं के पैमाने बनाये।

life history of madhuri dixit
life history of madhuri dixit in hindi

माधुरी दीक्षित ने कौन बनेगा करोडपति में जीती गे 150 लाख की धन राशि को गुजरात भूकम्प और पुणे के अनाथाश्रम में दान दे दिया। 2011 में माधुरी ने 75 अनाथ किसान बच्चों के साथ समय बिताया।

2012 में माधुरी ने कैंसर पीड़ित बच्चों मिलने गयी और उनके साथ काफी समय भी बिताया और भी अनेक कार्य माधुरी ने समाज सेवा के लिए किये।

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया की उनकी माँ ने उन्हें हमेशा सिखाया है की “आप जैसे हो वैसे रहो उससे आपमें आत्मविश्वास आएगा” Must See best collection of Madhuri Dixit photos:https://www.filmnstars.com/2017/07/madhuri-dixit-best-photo-gallery.html


शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से लम्बी दूरी बनाकर विदेश में जाकर बस गयी। साल 2006 में वापस आकर उन्होंने फिल्म आजा नचले से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ अच्छा बिजनेस तो नहीं किया, लेकिन माधुरी के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा।

इसके बाद डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग जैसी फिल्मों में काम किया। को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचनें में ज्यादा कामयाब नहीं हो सकीं।

~टीवी करियर -^
इन्होने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी। वह इस शो में मेहमान की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद साल 2001 में वह सोनी के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आयीं। दीक्षित बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं।

साथ ही वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4, 5, 6,7 में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।एक इंटरव्यू में माधुरी से पूछा गया की “आपकी खूबसूरती का राज़ क्या है?” इस पर माधुरी ने कहा – सूंदर दिखना इस पर निर्भर नहीं करता की आप अपने चहरे पर क्या लगते हैं, ये आपकी खाने, अच्छी आदतें, संयम और डांस अदि पर निर्भर करता है।

मै हर दिन डांस का अभ्यास करती हूँ। सही खान खाती हूँ और exercise करती हूँ। धूम्रपान नहीं करती और हमेशा खुश रहती हूँ।

~प्रसिद्ध फ़िल्में -^
तेज़ाब, अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना,बेटा,दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं,सैलाब,वर्दी,देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया Also Read:

http://www.1clickchangelife.com/bollywood-film-making-process/

~माधुरी से जुडी कुछ रोचक बातें -^

1- माधुरी दीक्षित ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेत्री बनेगी। वह बचपन से ही बेहद पढ़ाकू थीं, और वह एक डॉक्टर बनने की ख्वाइश रखती थीं।

2-माधुरी सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एक पाकिस्तानि ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो।

3-माधुरी का शुरुआती फ़िल्मी करियर बेहद असफल रहा था, इस दौरान उनपर आलोचकों ने तंज कसते हुए कहा कि वह फिल्म जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। इसके बाद उन्होंने उन्होंने आलोचकों के मुंंह पर अपनी बैक -टू-बैक हिट फिल्मों का तमाचा मारकर खुद के अभिनय की काबलियत को भी साबित कर दिया।

4-फिल्म हम आपके हैं कौन के दौरान माधुरी ने सबसे ज्यादा फीस ली थी, तकरीबन तीन करोड़।

5- माधुरी को डाइरेक्टर्स एक्ट्रेस भी कहा जाता हैं। ऐसा फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, की एक निर्देशक का करियर तब तक पूरा नहीं होता जब तक वो  माधुरी दीक्षित के साथ काम ना करे।

6-माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे 13 बार फिल्मफेयर पुरूस्कार का नामंकन मिला, जिनमे से चार वो जीत चुकीं हैं।

7-माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा इकलौती अभिनेत्री हैं, जिन्हे पंडित बिरजू महाराज द्वारा फिल्म देवदास के गाने के लिए कोरियोग्राफ किया गया।

life history of madhuri dixit in hindi
life history of madhuri dixit in hindi

8- फिल्म साजन के वक्त माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेता संजय दत्त के बेहद करीब आ गयी थी। लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका, और बाद में दोनों अलग हो गए।

9-माधुरी दीक्षित कथक नृतय में पूर्ण पारंगत हैं। उन्होंने आठ साल तक कथक की पूर्ण शिक्षा ली है।

life history of madhuri dixit in hindi
life history of madhuri dixit in hindi

10- माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। उन्ही में से एक फैन जमशेदपुर का है, जिसने एक कैलेंडर लांच किया, जिसमे वर्ष की शुरुआत माधुरी के जन्मदिन से होती हैं। इतना ही नहीं उसने भारत सरकार से दरख्वास्त की हैं, की माधुरी के जन्मदिन दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाये।

Also Read:

http://www.1clickchangelife.com/bollywood-lyrics-writing-tips


Please note :-

अगर आपको Life history of Madhuri Dixit in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये. E-MAIL Subscription करे और पायें  interesting and more new article. आपके ईमेल पर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here